(Arunita Fan Desk, 7 अगस्त 2022) आज हम आपके लिए अरुणिता से जुड़ी एक ऐसी खबर लेकर आए हैं जिसे जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे, जी हां दोस्तों, यह खबर ऐसी हि, एक खुशखबरी है, अरुणिता के बढ़ते कामयाबी के, एक बेहतरीन खबरी है।

कल आप सभी ने एक hand out देखा, जहां अरुणिता और पवनदीप दिल्ली में एक कार्यक्रम में गाने का जिक्र था। जी हां, मैं आपके लिए इसके बारे में विस्तृत खबर लेकर आया हूं।
यह कार्यक्रम हमारे भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम है। इस साल भारत की आजादी के पचात्तर साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उसके लिए संस्कृति मंत्रालय ने ‘बढ़े चलो’ नाम से एक आंदोलन शुरू किया है।
इस आंदोलन में देश के युवाओं को शामिल करने के लिए, देश के अलग-अलग शहरों में Open डांस का आयोजन किया गया है।
यह कार्यक्रम 5 अगस्त से 11 अगस्त तक 10 शहरों में प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा और यह कुल मिला के 75 शहरों में होगा । वहीं 12 तारीख को उनका फाइनल दिल्ली में होगा। उस दिन शाम 5 बजे से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम की शुरुआत होगी और वहां हमारे युवा प्रतिनिधि, हमारी शान अरुणिता और पवनदीप प्रस्तुति देंगे।
यह कार्यक्रम के कोई प्रवेश शुल्क नहीं है, free for all । अरुणिता और पवन को गाने के लिए आमंत्रित करके संस्कृति मंत्रालय ने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे नहीं लगता कि इस समय युवाओं को जगाने के लिए अरुणिता और पवन से बेहतर कोई नई पीढ़ीका गायिका और गायक हैं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्कृति मंत्रालय द्वारा बनाए गए “बढ़े चलो” नाम के यूट्यूब चैनल पर 12 तारीख को शाम 5 बजे से किया जाएगा। लिंक नीचे दे रहा हूँ।
Will be Live from: https://youtu.be/wOnsivIJ_uE
आधिकारिक (https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1848900) प्रेस विज्ञप्ति से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
This news in Video:

Average Rating